फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of trade union

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, पब्लिक हुई बेहाल

Sat, 03 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
strike of trade union
रामपुर में बैंकों की हड़ताल के दौरान पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी।

विज्ञापन

ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी महाहड़ताल ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बैंकों और बीमा कर्मियों की हड़ताल से जहां करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ, साथ ही ग्राहक भी इधर उधर भटकते रहे।

वहीं भारत संचार निगम, आयकर विभाग में भी हड़ताल का असर देखा गया। इतना ही नहीं रेलवे कर्मियों ने भी इस दौरान केंद्र की नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी। साथ ही जमकर नारेबाजी की। उधर लेखपालों और शिक्षा विभाग के कर्मियों की पहले से चल रही हड़ताल ने लोगों को पहले ही परेशान कर रखा है। लेखपालों की हड़ताल से प्रमाण पत्रों को बनाने का काम पूरी तरह ठप हो चुका है। लोग इसके लिए भी दर-दर भटक रहे हैं।  
विज्ञापन


जिले भर की राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। निजीकरण और केंद्र सरकार की नीति के विरोध में कोई भी बैंक नहीं खुली। बैंकों में पूरे दिन ताले पड़े रहे। बैंक अधिकारी और कर्मचारी कर्मचारी सुबह पंजाब नेशनल बैंक की शाहबाद गेट शाखा पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री एमके चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार को बैंकों के विलय की प्रक्रिया बंद कर देनी चाहिए। जानबूझ कर ऋण अदा न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार बैंकिंग सेक्टर को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार को स्टेट बैंक के सहयोगी बैंकों को मर्जर नहीं करना चाहिए। उन्होंने सरकार से बैंकों का विलय बंद कर मजबूत बनाने की मांग की। 



इस मौके पर ओमप्रकाश, अशोक अग्रवाल, उमेश शर्मा, संदीप यादव, सुरेश कुमार, कैलाश चंद्र, आशुतोष गुप्ता, बीएस राणा, संजय कुमार, एलएन शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राजेश मलिक, एमए खान, अभिनव रस्तोगी, महेश गुप्ता, जनरैल सिंह, राहुल अग्रवाल, एसके बनर्जी, मोहित, विचित्र, सुंदर लाल, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, महबूब अली, गोविंद लाल, शाहरुख, हर्षित गुप्ता भी थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed