फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of pharmasists

द मघंटे कार्य बहिष्कार का फार्मासिस्टों ने जताई नाराजगी, जिला अस्पताल गेट पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
strike of pharmasists
रामपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट के बैनर तले मंगलवार को भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल में गेट पर एकत्र होकर धरना भी दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

बीस सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन का एलान किया हुआ है। इसमें नौ दिसंबर से फार्मासिस्ट दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसमें जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट सुबह 8 से 10 बजे तक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार पर रहे। जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता फार्मासिस्ट दीपक त्यागी और संचालन जिला मंत्री हरीश धोनी ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक त्यागी ने कहा कि सभी फार्मासिस्ट अपनी मांगों के निस्तारण के लिए एकजुट रहे। जब तक सरकार फार्मासिस्टों की समस्या का समाधान नहीं करती तो फार्मासिस्ट अपना विरोध जारी रखेंगे। इस दौरान हरीश धोनी, नवेद इकबाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, शकील अहमद, राधेश्याम, हेम आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed