{"_id":"61a90ea41d9b47392c2ccc52","slug":"strike-of-nhm-workers-rampur-news-mbd411367067","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी रही जारी, टीकाकरण पर पड़ा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी रही जारी, टीकाकरण पर पड़ा असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सात सूत्री मांगों के निस्तारण को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत तैनात संविदा कर्मियों ने गुरुवार को भी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान उन्होंने सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने मांगों का निस्तारण न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का एलान है। वहीं हड़ताल में संविदा एएनएम के शामिल होने से टीकाकरण भी प्रभावित हुआ।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मी सीएमओ कार्यालय पर एकत्र हुए। इस दौरान कल्पना गुप्ता, मोहम्मद उवैस, डॉ रियाज आदि ने संबोधित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से संविदा कर्मी अपनी सात मांगों के निस्तारण का मुद्दा उठा रहे हैं लेकिन, सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। जिससे कर्मियों की समस्याएं हल हो सकें। जिस कारण अब कर्मियों को हड़ताल के लिए विवश होना पड़ा है।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मियों को नियमित करने, 7वें वेतन आयोग का लाभ देने, कर्मियों के लिए वेतन पॉलिसी निर्धारित करने, रिक्त पदों पर गैर जनपदों में स्थानांतरण करने, आउटसोर्स प्रक्रिया को समाप्त करने समेत कुल सात मांगों को दोहराया और कहा कि जब तक कर्मियों की मांगों का निस्तारण नहीं होता विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान विजेंद्र सिंह आर्य, रेहान खान, दानिश हुसैन, प्रीति चौधरी, कल्पना गुप्ता, रहमान, अजीम, मेघा गुप्ता, कृष्णवती, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. रियाज, डॉ. योगेश आदि शामिल रहे।