फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of bank workers

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों ने की हड़ताल, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
strike of bank workers
रामपुर। निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक कर्मियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। हालांकि, अधिकांश बैंकों में कामकाज होता रहा, जिस कारण हड़ताल का उतना असर नहीं रहा। वहीं, निजी बैंकों में हड़ताल प्रभावी नहीं रही। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों का दावा है कि करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सोमवर को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारी सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक की शाखा पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि कामगारों के राष्ट्रीय सम्मेलन के निर्णय के समर्थन में केंद्रीय श्रम संगठन के आहवान पर बैंकों की हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी समुचित कारण के कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बैंकों का निजीकरण करना चाहती है। सरकार ने कर्मचारियों पर जबरन नई पेंशन स्कीम लागू की है। कर्मचारी सरकार की इन्हीं नीतियों के विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने दावा किया हड़ताल की वजह से करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। एलआईसी के मंडलीय सचिव हरि सिंह सागर ने कहा कि एलआईसी हमेशा लाभ कमाने वाली संस्था रही है। आज भी जनता का सर्वाधिक विश्वास एलआईसी पर है। लेकिन, अब सरकार एलआईसी को भी निजी हाथों में सौंपना चाहती है। जिसका विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर हरी बाबू पाल, दीपक कुमार, हर्षित गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रमोद कुमार, महेंद्र सिंह, भगवान दास, कमलेश नेगी, हेमंत कुमार, अभय कुमार, रहमान अंसारी, यूसी शर्मा, सलीम जहां, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed