फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Strategy for public participation campaign decided in BJP workshop

Rampur News: भाजपा कार्यशाला में जनभागीदारी अभियान की रणनीति तय की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Strategy for public participation campaign decided in BJP workshop
रामपुर। भाजपा के जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आगामी अभियान की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। भाजपा जिला प्रभारी राजा वर्मा मुख्य अतिथि थे, जबकि जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

राजा वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। वर्मा ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हरीश गंगवार ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगठन जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी देगा। इसे जनभागीदारी का अभियान बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इनमें विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, मीडिया संवाद कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आदि कार्यक्रम होंगे।
अभियान के दौरान अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करने को कहा गया। किसानों, महिलाओं और युवाओं के बीच पहुंचकर उनके अनुभवों को समाज के सामने लाने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान अभय गुप्ता, सुभाष भटनागर, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, मोहन कुमार लोधी, रविंद्र सिंह, अर्जुन रस्तोगी, विवेक रुहेला, करतार सिंह लोधी, संतोष सिंह खैरा, प्रदीप गुप्ता, शकुंतला लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed