फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Storm destroyed power supply in the Milk area, 6 poles felled; power supply returned after 15 hours.

Rampur News: आंधी से मिलक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 6 पोल गिरे<bha>;</bha> 15 घंटे बाद लौटी सप्लाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Storm destroyed power supply in the Milk area, 6 poles felled; power supply returned after 15 hours.
मिलक। शुक्रवार देर रात आई आंधी ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। अलग-अलग स्थानों पर छह बिजली के पोल गिर गए, जिससे करीब 10 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नगर में भी पूरी रात अंधेरा छाया रहा। करीब 15 घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन


बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुजुर्गों और बच्चों की रात दूभर गुजरी। पानी का संकट भी गहरा गया।
विद्युत विभाग के जेई हसनैन अंसारी ने बताया कि पशुपुरा-जगन्नाथपुर मार्ग पर तीन, पशुपुरा में एक, चिचोली में एक और आदपुर में एक पोल गिरा है। रविवार तक सभी पोल बदलकर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed