फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Stones were pelted on the wedding procession for playing songs related to Baba Saheb, angry people surrounded the police station

Rampur News: बाबा साहब से जुड़े गाने बजाने पर बरात पर पत्थरबाजी, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली घेरी

Mon, 12 May 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 12 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Stones were pelted on the wedding procession for playing songs related to Baba Saheb, angry people surrounded the police station
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद तहसील के भुड़ासी गांव में शनिवार रात को एक दलित परिवार की बरात चढ़त के दौरान विवाद और उपद्रव हो गया। आरोप है कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर से जुड़े गीत बजाए जाने को लेकर अन्य जाति के कुछ लोगों ने न केवल विरोध किया, बल्कि बरात में पत्थरबाजी कर दी और हथियार लहराकर बरातियों को दौड़ा दिया। घटना से नाराज दलित समाज के लोगों ने रविवार को कोतवाली घेर ली। पुलिस ने तुरंत ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहले से उपद्रव की आशंका होने के चलते पुलिस को सूचना दे दी गई थी, फिर भी समय पर कार्रवाई नहीं हुई। विवाद के दौरान दलित समाज के धर्मवीर और अन्य बरातियों को गालियां दी गईं और उन्हें अपमानित किया गया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, बरात में 1.5 लाख रुपये की लागत से बना भोजन भी बर्बाद कर दिया गया। हंगामे और पत्थरबाजी से बरात का माहौल बिगड़ गया, जिससे समाज में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह दलित समाज के सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंचे और घटना के विरोध में हंगामा किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान राकेश सहित आठ लोगों विकास, नेमपाल, कमल, अनिल, अरविंद, मासे और राकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




भुड़ासी गांव के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस पर जो आरोप लगे हैं उसकी भी जांच कराई जाएगी। -हर्षिता सिंह, सीओ शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed