फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   state minister baldev aulakh told

‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर कई योजनाएं चलाएगी भाजपा सरकार’

Sat, 15 Apr 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/रामपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
state minister baldev aulakh told
धावनी हसनपुर में अंबेडकर जयंती पर दलित के घर में भोजन करते मंत्री बल्देव सिंह औलख।

विज्ञापन

सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा है कि भाजपा जातपात की भावना से परे हटकर पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम की कैबिनेट की बैठक में फैसला हुआ है कि बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से प्रदेश में बहुत सी लाभकारी योजनाएं चलाई जाएंगी। दलितों को उनका हक दिलाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। 

राज्यमंत्री शुक्रवार को ग्राम धावनी हसनपुर में अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक सभी ने दलितों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, मगर उन्हें कोई भी हक नहीं दिया, जिससे वह अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलितों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने विकास की बात खुले मन से की है, जिसे शीघ्र ही अमली जाम पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांवों में पार्क, सड़कें, हैंडपंप कुछ ही दिन में दिखाई देने लगेंगे। इससे पूर्व उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम निवासी राशन विक्रेता अतर सिंह के घर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक भोज किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निकराकरण कराने का वादा किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, पालिकाध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, संतोख सिंह खैरा, रवि यादव, स्वराज सिंह यादव, मुरारी लाल प्रजापति, हरजिंद्र सिंह, रमन रंधावा, शिव चरण लाल शर्मा, बुटा सिंह, अजय तिवारी, सुभाष गुप्ता, बिजेंद्र सिंह, मन्नू बंसल, परमजीत सिंह भिंडर, अनिल मदान, रविंद्र सिकदार, अरविंद्र सिंह चीमा, जसविंद्र सिंह सरां, बलविंद्र सिंह, जोगपाल सिंह, हरिओम पांडेय, देशराज सिंह, गोपाल यादव, कमल यादव, ब्रजलाल गंगवार, राजू कश्यप, संजय कश्यप आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री मोहन लाल सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, रामपुर में बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित कर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने भारत का संविधान निर्माण कर समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय देने का कार्य किया। उन्होंने किसी विशेष जाति या वर्ग के लिए नहीं बल्कि सभी देशवासियों और हर वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया और प्रेरणास्रोत बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। आज जनता जागरूक हो चुकी है और जाति, धर्म-संप्रदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर देेश के हित में एकजुट हैं।


इसके बाद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ तमाम भाजपाई समरसता भोज में बाबा दीप सिंह नगर में अमरनाथ वाल्मीकि के आवास पर पहुंचे। इसके बाद राज्यमंत्री ने बाबा दीप सिंह नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर गुरु का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संजय चंद्रा, राजीव मांगलिक,अशोक विश्नोई, राकेश सरन मिश्रा, जागेश्वर दयाल दीक्षित, देवेश गुप्ता, आशु गुप्ता, प्रमोद सागर, बसंत प्रजापति, राजू सुमन, अजय अरोरा, विनोद सैनी, विवेक गुप्ता, अनुज सक्सेना, पंकज अग्रवाल, प्रमोद आहूजा, महेंद्र सक्सेना, पुनीत अग्रवाल, अनिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed