फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Stadium White beat Stadium Yellow 2-1

Rampur News: स्टेडियम व्हाइट ने स्टेडियम यलो को 2-1 से हराया

Sat, 09 Nov 2024 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 09 Nov 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Stadium White beat Stadium Yellow 2-1
रामपुर। बमनपुर स्थित शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को सुषमा स्वराज मेमोरियल 4-ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन दो मैच खेले गए, इसमें स्टेडियम रेड और स्टेडियम ब्ल्यू के बीच 2-2 गोल के साथ मैच बराबरी पर छूटा। जबकि दूसरे मैच में स्टेडियम व्हाइट ने स्टेडियम यलो को 2-1 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की आयोजक मारिया खान ने बताया कि 4-ए साइट महिला हॉकी प्रतियोगिता में जिले की छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने बताया की महिला हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इमरान उर रहमान खान ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक हम खेलों को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाते, तब तक हम अपने स्वास्थ्य और राष्ट्र की सच्ची सेवा नहीं कर सकते। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता में दो मैच खेले जाएंगे, जिसमें आईडेंटिटी एजुकेशनल सोसाइटी और स्टेडियम रेड के बीच मैच खेला होगा। प्रतियोगिता के अध्यक्षता क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने की। इस दौरान जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी दानिश खान, ताइफ खान, हुदा खान, समीर खान और खेलो इंडिया एथलीट के प्रशिक्षक फहीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed