फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Speeding Roadways buses... leaving primary medical aid facilities behind.

Rampur News: फर्राटा भरतीं रोडवेज की बसें ...पीछे छूटती प्राथमिक उपचार की सुविधा

Mon, 07 Sep 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Speeding Roadways buses... leaving primary medical aid facilities behind.
रामपुर। रोडवेज डिपो से प्रतिदिन विभिन्न स्थानों के लिए 89 बसों का संचालन किया जा रहा है लेकिन किसी में मेडिकल किट उपलब्ध नहीं है। कई बसों में मेडिकल किट रखने के लिए लगाए गए बॉक्स जर्जर होकर टूट चुके हैं या फिर गायब हैं। आकस्मिक स्थिति में यात्रियों को ही नहीं, चालकों और परिचालकों को भी परेशानी हो सकती है। समस्या की जानकारी के बावजूद जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

रामपुर रोडवेज डिपो से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इस दाैरान अगर किसी यात्री की तबियत खराब हो जाए या चोट लग जाए तो प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी मेडिकल किट नहीं मिलेगी। खास ताैर पर लंबी दूरी की बसों में मेडिकल किट न होना जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर करती है। यह स्थिति तब है जबकि चार माह पहले ही पुलिस भर्ती परीक्षा के दाैरान बसों में 40 मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई थी। परीक्षा के बाद यह कहां चली गई इस संबंध में चालक-परिचालक और जिम्मेदार अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ चालक-परिचालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि त्योहार या फिर किसी बड़ी परीक्षा के दौरान मुरादाबाद से किट मंगाई जाती है लेकिन इसके बाद फिर वापस ले ली जाती है। दूसरी ओर रामपुर रोडवेज डिपो प्रभारी रामप्रकाश का कहना है कि संज्ञान में आया है कि पुरानी बसों में जो चालक-परिचालक हैं वो अपने निजी इस्तेमाल के लिए किट लेकर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिन बसों में मेडिकल किट नहीं होगी, उनके चालकों-परिचालकों के वेतन से कटाैती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
मेडिकल किट में क्या रहता है सामान
रामपुर। मेडिकल किट में सामान्य तौर पर बुखार और दर्द की दवाएं, मरहम-पट्टी, बरनॉल, लिक्विड आयोडीन, बीटाडीन समेत प्राथमिक उपचार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री रहती है। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान इनकी जरूरत अक्सर पड़ती है लेकिन उपलब्ध नहीं हो पाता है। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और अस्वस्थ यात्रियों के लिए ऐसी सुविधा महत्वपूर्ण मानी जाती है।

-----

नीलामी के लिए चिह्नित...फिर भी दाैड़ रहीं सात बसें
रामपुर रोडवेज डिपो में सात बसों को नीलामी के लिए चिह्नित किया गया है। इसका प्रस्ताव भी मुख्यालय को भेजा गया है। इसके बावजूद बसों का संचालन खतरे से खाली नहीं है। इस संबंध में रोडवेज डिपो प्रभारी रामप्रकाश का कहना है कि निर्धारित अवधि शेष होने के कारण नीलामी के लिए प्रस्तावित बसों का फिलहाल अलग-अलग रूटों पर संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed