फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Special campaign started on Sunday, people reached the booths, took vaccine dose

रविवार को चला विशेष अभियान तो बूथों पर पहुंचे लोग, ली वैक्सीन की डोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Special campaign started on Sunday, people reached the booths, took vaccine dose
रामपुर। जिले में टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार को भी अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। इस दौरान करीब दो सौ बूथों पर टीकाकरण किया, जिसमें अधिकतर बूथों पर लोग पहुंचे और टीका लगवाया। टांडा और जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन कराने के लिए कम लोग पहुंचे। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों पर बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। सीएमओ डॉ. संजीव कुमार यादव ने भी बरेली गेट स्थित बूथ समेत अन्य बूथों का निरीक्षण किया और टीकाकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार को टीकाकरण होने से लोगों को बड़ी राहत मिली। खासकर नौकरीपेशा लोगों ने इसे सही बताया। क्योंकि रविवार के अवकाश में वह बिना कार्य प्रभावित किए टीकाकरण करा सकते हैं। वहीं, रविवार को गांवों में भी टीकाकरण हुआ तो ग्रामीणों ने उस पर खुशी जताई और कहा कि गांव में शिविर लगने से उन्हें तहसील या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ा।
विज्ञापन

---
क्या बोले लोग
-कोरोना के बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज ली। मैं मुरादाबाद के एक बैंक में कार्य करता हूं। रोज काम पर जाता हूं। रविवार को टीकाकरण होने से नौकरी करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। ऐसे लोगों को वैक्सीन की डोज के लिए अवकाश नहीं लेना पड़ेगा। -शुभम शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविवार को टीकाकरण होने से सभी को फायदा हुआ हैं। रोज काम के चलते समय नहीं मिल पाता था। रविवार में समय और घर के पास ही टीकाकरण होने से परेशानी से बच गए। -नुसरत जहां।
-रविवार को छुट्टी होने के कारण समय मिला है और मोहल्ले में ही खजूर वाली मस्जिद के पास लगे कैंप में पहुंचकर वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली। रविवार को घर के निकट ही बूथ लगने से सीएचसी तक भी नहीं जाना पड़ा। -साजिया बेगम।

- आज मैंने पहला टीका लगवाया है। शाहबाद थोड़ा दूर पड़ता है। पैदल जाया नहीं जाता। रविवार को गांव में टीके लग रहे थे तो मैंने भी टीका लगवा लिया। -कृष्णवती।
-पहले भी गांव में टीका लगवाया था, अब दूसरी डोज भी लगवा ली है। शाहबाद जाने में दिक्कत होती है, लेकिन गांव में सेंटर पर टीका लगवा लिया है। -माया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed