{"_id":"56f81cfe4f1c1b653cf151c5","slug":"sp-workers-blamesd-governer-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम समर्थकों ने फूंके राज्यपाल के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम समर्थकों ने फूंके राज्यपाल के पुतले
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को गांधी समाधि के पास प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का पुतला फूंकते सपाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की ओर से संसदीय कार्य मंत्री आजम खां की काबिलियत पर सवाल उठाए जाने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने रविवार को भी राज्यपाल का पुतले फूंके। समर्थकों ने कहा कि राज्यपाल भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। वो संवैधानिक पद पर हैं। उनको किसी के खिलाफ सोच-समझकर टिप्पणी करनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश वाल्मीकि महासभा के जिला महामंत्री सोनू कठेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता अजीमनगर के मुरसैन गांव पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल की टिप्पणी की निंदा की और उनका पुतला फूंका। सोनू कठेरिया ने कहा कि राज्यपाल ने आजम खां की छवि धूमिल करने के लिए उनके खिलाफ टिप्पणी की है। इस मौके पर सरन लाल वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, रामकुमार वाल्मीकि, नितिन कठेरिया, जितेंद्र चौधरी, प्रशांत, अंबर कठेरिया, राहुल वाल्मीकि रहे।
राष्ट्रीय संयुक्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी गवर्नर का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष फैसल मुमताज ने कहा कि राज्यपाल आरएसएस और भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। इस मौके पर उसमान खां, जकी खां, अनवर खां, आजिम खां, जावेद खां, फैसल खां, आसिम खां, संजय कुमार वाल्मीकि, अकुश सागर, हिमांशु सिंह, मुजाहिद खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
घेर मर्दान खां में जमातुल कुरैश के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने भी राज्यपाल का पुतला फूंका। इस मौके पर जाविद कुरैशी, राना नवेद कुरैशी, उबैद कुरैशी, फैसल खां, इकबाल खां, सोनू व हरिओम सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।