{"_id":"56f6c8fe4f1c1b922df14da0","slug":"sp-workers-blamed-governer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की काबिलियत पर सवाल से चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की काबिलियत पर सवाल से चढ़ा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को शाहबाद गेट के पास प्रदेश के राज्यपाल का पुतला फूंकते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक की ओर से संसदीय कार्य मंत्री आजम खां की काबिलियत पर सवाल उठाए जाने पर समर्थकों का पारा चढ़ गया। शनिवार को शहर में कई जगहों पर अलग-अलग संगठनों ने राज्यपाल का पुतला फूंका कर विरोध जताया। कई संगठनों ने मीटिंग कर राज्यपाल के बयान की निंदा की।
गौरतलब है कि प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को पत्र भेजकर कहा था कि आजम खां ने आठ मार्च को सदन में जो कुछ कहा था, उसके एक तिहाई हिस्से को कार्यवाही से हटाया जाना साबित करता है कि उनकी भाषा सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं थी। उन्होंने आजम खां की काबिलियत पर सवाल उठाए थे।
राज्यपाल के इस पत्र को लेकर आजम समर्थकों में आक्रोश है। शुक्रवार रात रामपुर में राज्यपाल का पुतला फूंका गया था। शनिवार को कई संगठनों ने राज्यपाल का पुतला फूंका। छात्र नेता अयान खां के नेतृत्व में छात्रों ने ईदगाह गेट के पास राज्यपाल का पुतला फूंका। राज्यपाल के विरोध में नारे लगाए। अयान खां ने कहा कि राज्यपाल का बयान उनकी पद की गरिमा के विपरीत है।
विज्ञापन
इस मौके पर शाहाब मियां, फैजान खां, हनी सिंह, भूपेंद्र कुमार, राहुल यादव, मो. आदिल, मो. अनस, रिहान अली, सुुबोध यादव, जितेंद्र यादव, निशांत, मुकेश, अजहर खां व मनोज सहित अन्य कई छात्र मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश वाल्मीकि महासभा के जिला महामंत्री सोनू कठेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी समाधि के पास राज्यपाल का पुतला फूंका।
महासभा के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी करते उनके इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर अमित वाल्मीकि, जीतू वाल्मीकि, जितेंद्र चौधरी, विपुल चौधरी, अम्बर कठेरिया, नितिन कठेरिया, दर्शन दानव, अभिषेक चौधरी, दीपक वाल्मीकि, विशाल दानव, आशीष वाल्मीकि, मोनू वाल्मीकि, शिवम राज, रईस खां, रेहान व रुपेंद्र राज सहित मौजूद रहे।
अखिल भारतीय वाल्मीकि महामंच के कार्यकर्ताओं ने गांधी समाधि के पास राज्यपाल का पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष विक्की राज के नेतृत्व में गांधी समाधि पर पहुंचे और राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की। विक्की राज ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। महामंच के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर राज्यपाल का पुतला फूंककर अपना विरोध जताएंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवा गौतम, विवेक सिंधवासी, नितिन दैत्य, नवीन राही, राजेश रत्न, शमीम मियां, विपिन दैत्य, अमित, देवेंद्र, सौरभ, शम्पी, अभिषेक, राजेंद्र, विनोद, विक्रम कुमार, मनोज, विशाल, अनुज, संदेश प्रभाकर, गौरव गौतम, राजीव वाल्मीकि सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।