{"_id":"5706a0214f1c1b3515c8137a","slug":"sp-workers-blamed-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लगाए सवालिया निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लगाए सवालिया निशान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में गुरुवार को उद्यमियों को आवंटित प्लाट निरस्त कराने की मांग को लेकर डीएम से वार्ता करते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाइयों ने एक बार फिर अजीतपुर और रोशनबाग में आवंटित भूखंडों का आवंटन निरस्त कराने की मांग डीएम से की है। कहा कि उद्यमियों को जो प्लाट आवंटित किए गए थे, उनमें उद्योग लगाने के बजाए आवास बनवा दिए। प्रशासन की सुस्त कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाए। डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया। अजीतपुर और रोशनबाग में उद्यमियों को प्लाटों का आवंटन औद्योगिक इकाइयों को स्थापित कराने के लिए किया गया था।
आरोप है कि यहां पर कोठियां बना ली गईं। ये मामला गर्माया हुआ है। नगर विकास मंत्री आजम खां खुद इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। सरकारी मशीनरी की सुस्त कार्रवाई पर प्रमुख सचिव उद्योग से नाराजगी जता चुके हैं। मुद्दे को लेकर सपाइयों ने गुरुवार को फिर डीएम से मुलाकात की। कहा कि उद्यमियों के प्लाट गलत तरीके से आवंटित किए गए हैं। इनको निरस्त किया जाए।
सपाइयों ने कहा कि मुद्दे पर सुस्ती बरती जा रही है जोकि गलत है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही भूखंडों का आवंटन निरस्त करने के लिए उद्यमियों की प्राधिकृत समिति की बैठक बुलाई जाएगी। सपा नेता नसीर अहमद खां, एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, विजय सिंह, अखिलेश कुमार, लाखन सिंह, अजहर अहमद खां, आसिम राजा, अफरोज अली खां, फसाहत अली खां शानू, शाहबेज थे।