फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP took to the streets to observe night curfew

रात्रि कर्फ्यू का पालन कराने के लिए सड़कों पर उतरे एसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
SP took to the streets to observe night curfew
रामपुर में मंगलवार की रात कोरोना कर्फ्यू में गुजरते लोगों को फटकार लगाते एसपी शगुन गौतम। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। जिले में मंगलवार की रात से लागू रात्रि कर्फ्यू का पालन करने के लिए एसपी सड़कों पर आ गए। एसपी ने दलबल के साथ आधी रात को मास्क और वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कई वाहनों और लोगों के चालान काटे गए। साथ ही एसपी ने बेवजह घूमने वालों को हड़काया और सिर्फ जरूरी काम से ही घरों से बाहर आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए शासन ने रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। जिले में भी मंगलवार को रात आठ बजे से इसका पालन शुरू करा दिया। आठ बजते ही पुलिस एक्शन में आ गई। थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण शुरू कर दिया। बाजार बंद कराए गए और लोगों को घर जाने की हिदायत दी गई। आधी रात को पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम भी बड़ी तादाद में पुलिस बल के साथ सड़कों पर आ गए। उन्होंने वाहन चेकिंग शुरू कराई। इस दौरान कई वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए, जिन पर कार्रवाई की गई। कुछ वाहनों को सीज भी किया गया। चालान भी काटे गए। मास्क न लगाने पर भी चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। देर रात तक एसपी सड़क पर रहे और तफरी में घूमते मिले लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने सख्ती कर रात्रि कर्फ्यू का संदेश दिया गया। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि हर रोज आठ बजे से पहले ही दुकान-प्रतिष्ठान बंद कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed