{"_id":"687aa7e81583cae3b308ff0c","slug":"sp-leaders-pa-reached-the-court-and-testified-against-azam-rampur-news-c-282-1-rmp1004-149751-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आजम के खिलाफ सपा नेता के पीए ने कोर्ट पहुंचकर दी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आजम के खिलाफ सपा नेता के पीए ने कोर्ट पहुंचकर दी गवाही
Sat, 19 Jul 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह के परिवार को धमकाने के मामले में कोर्ट में शुक्रवार को दिवंगत नेता के पीए ने कोर्ट में गवाही दी। अब इस मामले की सुनवाई 24 जुलाई को होगी। भड़काऊ भाषण के मामले में भी दरोगा की गवाही हुई।
लखनऊ में 2019 में सपा नेता अमर सिंह की ओर से सपा नेता आजम खां के खिलाफ एक इंटरव्यू के जरिये परिवार को धमकाने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में इस मामले को अजीमनगर थाने में स्थानांतरित कर दिया गया था। यह मामला फिलहाल एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर अमर सिंह के पीए अंशुमन सिंह कोर्ट में पेश हुए,जहां उनकी गवाही हुई। उनकी गवाही अभी पूरी नहीं हुई है। अब इस मामले की सुनवाई 24 जुलाई को होगी। वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस थाने में दर्ज भड़काऊ भाषषण के मामले में भी कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सिविल लाइंस थाने में तैनात रहे दरोगा सुभाष यादव ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी।
विज्ञापन
अब इस मामले की सुनवाई 24 जुलाई को होगी। इसके अलावा सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड व पासपोर्ट मामले में गवाह दिलीप आचार्य को पेश होना था,लेकिन वह नहीं पहुंचे,जिस पर इस मामले की सुनवाई नहीं हुई। इस मामले की सुनवाई 22 जुलाई को होगी। संवाद