{"_id":"69b853e700011d94ff0b1719","slug":"sp-leaders-did-not-even-meet-azam-conveyed-a-message-while-speaking-to-the-media-near-the-jail-fir-filed-again-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आजम से मिले ही नहीं सपा नेता': जेल के पास मीडिया से बात करते हुए दे दिया संदेश, यूसुफ मलिक के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आजम से मिले ही नहीं सपा नेता': जेल के पास मीडिया से बात करते हुए दे दिया संदेश, यूसुफ मलिक के खिलाफ एफआईआर
Tue, 17 Mar 2026 12:33 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:33 AM IST
सार
दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां के नाम पर संदेश देने वाले मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक फंस गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ गंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने जेल के पास मीडिया से बात करते हुए आजम का संदेश दिया था।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां के नाम पर संदेश देने वाले मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक फंस गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ गंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने जेल के पास मीडिया से बात करते हुए आजम का संदेश दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यूसुफ मलिक आजम से मिले ही नहीं। उन्होंने झूठा बयान दिया है।
विज्ञापन
सपा नेता इन दिनों रामपुर की जेल में बंद हैं। उनसे मिलने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ ही सपा नेता भी पहुंच रहे हैं। दो दिन पहले मुरादाबाद की जिगर कॉलोनी निवासी सपा नेता यूसुफ मलिक भी पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने एक बयान कुछ निजी चैनलों को दिया था, जो कि वायरल भी हो गया था। पुलिस के अनुसार बयान में वह कहते हुए नजर आ रहे थे कि उन्होंने जेल में आजम खां से मुलाकात की है। आजम खां ने ईद के मौके पर काले कपड़े पहनने या हाथ में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने की अपील की है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि जांच में सामने आया कि 14 मार्च को युसूफ मलिक ने आजम खां से मुलाकात ही नहीं की है। वह भ्रामक संदेश प्रसारित कर लोगों को गुमराह करने और कानून व्यवस्था को खतरा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद गंज कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक प्रेम चंद्र शर्मा की तहरीर पर आरोपी यूसुफ मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन के अनुसार यूसुफ मलिक शनिवार को आजम खां से नहीं मिले।