फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader azajm kha

‘मेरी दहशत में हैं केंद्र-प्रदेश की सरकारें’

Sat, 06 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 06 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व मंत्री व सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां ने कहा कि यह बात उनके लिए गर्व की है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें उनकी दशहत में हैं। सोती भी दहशत और सुबह को उठती भी दहशत में हैं।       

आजम खां ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि भाजपा ने पूरा चुनाव आजम नामी माला जपकर  और जहर का प्याला पिलाकर  सरकार बनी ली। भाजपा  अपनी तमाम राजनीतिक और व्यक्तिगत नाकामियों को छिपाने के लिए केवल आजम जाप कर 2019 में नैया पार लगा सकती है। आजम खां ने जारी बयान में कहा है कि किसान, मजदूर, छात्र, बेरोजगार सभी को सांप्रदायिक का जहर पिलाया जा रहा है। उनसे और अल्पसंख्यक मुसलमानों से नफरत का एजेंडा मात्र ही भाजपा के पास है। शिक्षा और स्वास्थ्य सरकारों की जिम्मेदारी है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि किस किस पर ढेला मारा जाए। सारा जीवन इन्हीं को भगाने में बीत जाएगा। ऐसे में वह  विकास के लिए कुछ नहीं कर सकेंगे।       
विज्ञापन



विरोधियों पर इशारा करते हुए कहा कि चरित्रहीन, समाज के घृणित को लोग यह भूल जाते हैं कि गंदी नाली में बहने वाले कीड़ों को समाज की खुली हवा नहीं दी जा सकती। उनके वहीं पैदा होना, पलना और मर जाना होता है। आजम ने कहा कि अगर सरकार कमजोरों से छत छीन लेगी तो वह बच्चों को आसमान की छत के नीचे पढ़ाएंगे। कलम छोड़कर बच्चों के हाथों में झाड़ू नहीं आने दी जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed