फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp candidate got below 50 thousand vote

Rampur News: लोकसभा के उपचुनाव में रामपुर में मिली बढ़त को कायम नहीं रख पाए आसिम राजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
sp candidate got below 50 thousand vote
रामपुर। सपा और आजम खां का गढ़ माने जाने वाले रामपुर में पार्टी के प्रत्याशी का 50 हजार वोट के नीचे सिमट जाना बहुत कुछ बयां करता है। सपा के प्रत्याशी आसिम राजा को अभी जून माह में संपन्न लोकसभा के उपचुनाव में रामपुर विधानसभा सीट पर 63,953 वोट हासिल हुए थे। उस वक्त रामपुर विधानसभा सीट पर मात्र 31 फीसदी पोलिंग हुई थी। विधानसभा के उपचुनाव में 33.94 फीसदी पोलिंग हुई लेकिन आसिम राजा 47296 वोट ही हासिल करने में ही सफल हो सके। अगर 2022 के विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो आजम खां ने 131225 वोट हासिल किए थे। उस वक्त उनके मुकाबले में उतरे आकाश सक्सेना 76084 वोट ही हासिल कर पाए थे। उस वक्त आजम खां को कुल मतदान का 59.71 फीसदी वोट मिला था और आकाश सक्सेना 34.62 वोट हासिल कर पाए थे। आजम खां की विधायकी रद्द होने और उपचुनाव में उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य का चुनावी मैदान में न होने का साफ असर वोटों पर भी पड़ा। इसी साल 14 फरवरी को रामपुर को विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था, जिसमें आजम खां ने 131225 वोट हासिल किए। जून माह में संपन्न हुए लोकसभा के उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी आसिम राजा को रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 63, 953 वोट हासिल हुए। आसिम राजा फिर से विधानसभा के उपचुनाव में मैदान में उतरे तो वो इस बार मात्र 47296 वोट हासिल करने में सफल हो सके। फरवरी से दिसंबर आते-आते सपा का वोट बैंक 1.31 लाख से घटकर 47, 296 के स्तर पर रह गया है।अगर बात 2019 के विधानसभा उपचुनाव की जाए तो उस वक्त भी आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा 79043 वोट हासिल कर चुनाव जीत गईं थीं। उस वक्त भाजपा के प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता को 71327 वोट हासिल हुए थे। पिछले कई चुनावों में इस सीट पर सपा का सबसे कमजोर प्रदर्शन है। हालांकि सपा की ओर से इसकी कई वजह भी बताई जा रही है, लेकिन पार्टी को इस बात को लेकर मंथन करना पड़ेगा कि आखिर रामपुर में उसका प्रदर्शन इतना कमजोर क्यों रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed