{"_id":"6ae78554b133c6440306183f","slug":"accusation-of-smuggling-prohibited-timber-in-the-border-area-rampur-news-c-282-1-smbd1029-183841-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी का आरोप
Mon, 02 Nov 2026 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
स्वार। पीपली वन बचाओ एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अहमद जान ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा से सटे क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लकड़ी माफिया दिनदहाड़े प्रतिबंधित लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर गुजर रहे हैं लेकिन वन विभाग के कर्मचारी इन वाहनों की जांच तक नहीं करते। वहीं, वन रेंजर ठाकुर विजय सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जाएगी। प्रतिबंधित लकड़ी की ढुलाई की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी लकड़ी से भरे कई वाहन पकड़े गए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन