{"_id":"6ae786bcf498000f56089e06","slug":"elderly-man-on-a-motorcycle-critically-injured-after-being-hit-by-a-roadways-bus-rampur-news-c-282-1-smbd1025-183847-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर घायल
Mon, 02 Nov 2026 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर रविवार दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढाकी निवासी रूढ़ सिंह रविवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से कुछ सामान खरीदने नगर आ रहे थे। परिजनों के अनुसार, नैनीताल हाईवे पर डीएवी स्कूल के पास तेज गति से आ रही रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. माणिक अग्रवाल ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोट आने की आशंका है, इसलिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ पीपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।