{"_id":"58640c654f1c1b445ceeb97f","slug":"sp-candidate-decalered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने पांचों सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने पांचों सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अब पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। बुधवार को जारी हुई सूची में शहर से कैबिनेट मंत्री आजम खां और मिलक सुरक्षित सीट से विजय सिंह के नाम शामिल हैं। इससे पहले आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह आजम खां को स्वार, चमरौवा से नसीर खां और बिलासपुर से बीना भारद्वाज को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा और कांग्रेस पिछड़ गई हैं। बसपा सबसे पहले प्रत्याशी तय कर चुकी है।
विधान सभा चुनाव की तारीखें तय होने वाली हैं। सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हैं। जिला प्रशासन व्यवस्थाएं तैयार कर चुका है। सबसे पहले बसपा ने अपने प्रत्याशी तय किए थे। इनमें रामपुर शहर से डा. तनवीर खां, चमरौवा से विधायक यूसुफ अली, मिलक से राधेश्याम राही, बिलासपुर से प्रदीप गंगवार, स्वार से विधायक नवेद मियां को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
अब सपा ने अपनी सूची में कैबिनेट मंत्री आजम खां को शहर, अब्दुल्ला आजम को स्वार, मिलक से विधायक विजय सिंह, चमरौवा से नसीर खां, बिलासपुर से बीना भारद्वाज को प्रत्याशी घोषित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी पांच में से कोई विधान सभा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। कांग्रेस में भी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं हैं। चुनाव घोषित होने की तारीख निकट आती जा रही है और राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रहीं हैं।
विज्ञापन