फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Some are buying colorful bangles of Firozabad and some are buying Lucknowi chicken kurta-pajama

कोई फिरोजाबाद की रंग बिरंगी चूडियां तो कोई खरीद रहा लखनवी चिकन का कुर्ता-पायजामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Some are buying colorful bangles of Firozabad and some are buying Lucknowi chicken kurta-pajama
कोई फिरोजाबाद की रंग बिरंगी चूड़ियां तो कोई खरीद रहा लखनवी चिकन का कुर्ता-पायजामा
विज्ञापन

ईद की तैयारी को लेकर सजा बाजार, दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान
रामपुर। अलविदा जुमा के बाद अब हर किसी को बेसब्री से ईद का इंतजार है। बाजार गुलजार हो गए हैं। करीब दो साल बाद लोग खुशियों के इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं। वजह, कोरोना महामारी में बंदिशों के कारण लोग घरों में रहे। इस बार हर कोई तैयारी में लगा हुआ है। देर रात तक बाजार गुलजार हो रहे हैं। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर तांता लगा है। रंगबिरंगी चूड़ियों की खरीदारी के लिए युवतियां मनपसंद चूड़ी-कंगन चुनने में घंटों मशक्कत करती दिखीं। वहीं, पुरुषों में सबसे ज्यादा कुर्ता-पायजामा और रेडीमेड कपड़ों के खरीदने की होड़ रही। हर कोई ईद-उल-फितर की नमाज में पहनने के लिए कुर्ता-पाजामा खरीदता नजर आया, जबकि एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने के लिए जींस पैंट-शर्ट भी खरीदी। ईद पर लोग सोनेे चांदी के आभूषण भी खरीद रहे हैं। सर्राफा में भी दुकानों पर भीड़ लगी रही। जूते-चप्पलों की दुकानों पर भी देर रात तक भीड़ लगी हुई देखी गई। शौकत अली मार्ग, राजद्वारा, सर्राफा, ज्वालानगर, मिस्टन गंज, बाजार नसरुल्लाह खां, जामा मस्जिद, सिविल लाइंस, शौकत अली मार्ग, टैक्सी स्टैंड मार्ग के अलावा मुस्लिम इलाकों में ईद से पहले बाजार में खूब चहल-पहल है। महिलाएं और बच्चे अपनी पंसद का सामान खरीद रहे हैं। शॉपिंग मॉल और ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम भी रविवार को ग्राहकों से खचाखच भरे रहे।
मेहमान नवाजी का मौका, हर कोई तैयारी में व्यस्त
दो साल बाद ईद में मेहमान नवाजी का मौका मिला है। ऐसे में इसे कैसे खाली जाने दें। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए खरीदारी तेज हो गई है। त्योहार का सबसे अहम पकवान सेंवई होता है। इसलिए, सेंवई की बिक्री सबसे अधिक हो रही है। इसके अलावा खोया, मेवा, चने, चिप्स आदि आइटम भी खरीदे जा रहे हैं। ईद के दिन नमाज के बाद गले-मिलकर जहां बधाई देने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। वहीं, मीठी सेंवई के साथ लजीज व्यंजन भी खाने को मिलेंगे।
विज्ञापन

व्यापारियों के खिले चेहरे, बेहतर कारोबार की उम्मीद
ईद का पर्व होने से एकाएक खरीदारों की भीड़ भी उमड़ने लगी है। देर रात तक बाजार खुली रहने के कारण खास चहल-पहल नजर आ रही है। व्यापारी सौरभ गुप्ता, राम गुप्ता, रिजवान अली, जाने आलम, मोहम्मद कासिम, हरीश अरोड़ा, सुनील अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि का कहना है कि कोरोना महामारी से व्यापार को काफी नुकसान पहुंचा है। दो साल बाद ईद पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed