{"_id":"6855bf60ae3df133f00921a1","slug":"solar-street-lights-will-be-verified-principal-secretary-gave-orders-rampur-news-c-282-1-rmp1004-147981-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सोलर स्ट्रीट लाइटों का होगा सत्यापन, प्रमुख सचिव ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सोलर स्ट्रीट लाइटों का होगा सत्यापन, प्रमुख सचिव ने दिए आदेश
विज्ञापन
रामपुर। जिले के नोडल अधिकारी एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही यूपीनेडा द्वारा जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत लगवाई गईं स्ट्रीट लाइटों के सत्यापन का भी आदेश दिया।
विकास भवन सभागार में सीडीओ नंद किशोर कलाल की उपस्थिति में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा माह मई की जारी सीएम डैशबोर्ड की मासिक प्रगति रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख सचिव ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि यूपीनेडा द्वारा लगवाई गईं स्ट्रीट लाइटों का ब्लाॅकवार बीडीओ के माध्यम से सत्यापन कराया जाए। नोडल अधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को पूर्ण परियोजनाओं को पोर्टल पर अपडेट कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन स्तर से नियमित रूप से सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की जा रही है। सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्नव्य के साथ कार्य करें, जिससे जनपद की रैंकिंग में गिरावट न आए। उन्होंने छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी संस्थाओं को मास्टर डाटाबेस में शामिल करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को जिले के पात्र दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने ईओ से कहा कि पीएम स्वनिधि गलियारे में बनी दुकानों के आवंटन में दिव्यागजनों को वरीयता दें। साथ ही डीएसओ भी राशन की दुकान आवंटित करने के दौरान दिव्यागजनों के लिए निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। नोडल अधिकारी ने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने और लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर एडीएम वित्त व राजस्व अंबरीश कुमार बिंद, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, डीडीओ डीएन तिवारी, डीएफओ प्रणव जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।