फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Social distancing is not being followed in banks, penalty

बैंकों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Social distancing is not being followed in banks, penalty
रामपुर में शुक्रवार को बैंक की शाखा का निरीक्षण कर आते एडीएम जगदंबा प्रसाद गुप्ता।फोटो-संवाद न्? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने शहर के बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कई निजी, सार्वजनिक क्षेत्र एवं सरकारी कार्यालयों का भी जायजा लिया। इस दौरान तीन बैंक शाखाओं में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती हुई मिलीं। उन्होंने तीन बैंकों की शाखाओं पर 1500 रुपये जुर्माना लगाया है। साथ ही 29 अन्य लोगों से 4500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार वर्मा ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखते हुए विभिन्न गतिविधियों को सामान्य बनाए जाने के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए शहर का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने, मास्क पहनने के साथ ही अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित न होने सहित विभिन्न व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान राधा रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक, शौकत अली रोड स्थित यूनियन बैंक एवं हाथीखाना पर संचालित नैनीताल बैंक की शाखाओं में औचक रूप से पहुंचे। बैंक शाखा पहुंचकर उन्होंने देखा कि बैंक परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने ब्रांच मैनेजर को फटकार लगाई तथा प्रत्येक बैंक शाखा पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाते हुए भविष्य में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न महामारी के दृष्टिगत सभी सावधानियां अपनाते हुए शाखा के संचालन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पैदल भ्रमण के दौरान लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने के लिए जागरूक किया। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क पहने हुए बच्चों को देखकर उनके पास गए तथा बच्चों को मास्क वितरित किया। बच्चों के अभिभावकों को भी उन्होंने समझाते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण का सबसे अधिक खतरा बच्चों और बुजुर्गों पर है, इसलिए इनकी विशेष देखभाल के साथ ही अनावश्यक रूप से इन्हें घर से कतई न निकलने दें, परंतु यदि किसी कारणवश घर से बाहर निकलना पड़ता है, तो मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर विशेष जोर दें। अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें बिना मास्क पहने हुए 29 लोगों के विरुद्ध 4200 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed