फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sobhayatra of balaji

बालाजी की शोभायात्रा में झांकियां रहीं आकर्षक का केंद्र

Wed, 26 Apr 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  /   रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो  /   रामपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
श्री बाला जी दरबार  समिति की ओर से मंगलवार को श्री बाला जी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें  झांकियां निकली और कलाकारों ने नृत्य प्रतिभा दिखाई। इस दौरान भजनों की गूंज रही। शोभायात्रा का जगह-जगह बालाजी केभक्तों ने स्वागत किया। श्री बालाजी दरबार समिति की ओर से गांधी समाधि से शोभायात्रा शुरू हुई। महंत सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने फीता काटकर शोभायात्रा का श्री गणेश किया। सबसे पहले समिति के बैनर के साथ लोग चले। बैंड बाजों की धुन पर भजन गाए। 

श्री गणेश जी की झांकी निकली। इसके बाद हनुमान जी, श्री राम दरबार, शिव पार्वती, बांके बिहारी, श्री कृष्ण, गदा पर हनुमान, शेषनाग पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी, श्री राधा कृष्ण, अशोक वाटिका, गरुण पर भगवान विष्णु, भजन करते हुए हनुमान आदि झांकियां आगे बढ़ती रही। रावण संवाद और  दशरथ कैकई संवाद का दृश्य भी काफी रोचक लगा। राधा कृष्ण के वेश में सजे कलाकारों ने सुंदर नृत्य पेश किया। बाद में भैरो बाबा, प्रेतराज सरकार के साथ श्री बाला जी का सुंदर दरबार निकला। यहां भक्तों ने शीश नवाया और प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने जोर-जोर से बालाजी के जयकारे लगाए। शोभायात्रा गांधी समाधि से नवाब गेट, राजद्वारा, मिस्टन गंज होते हुए अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुई।        शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। झांकियों पर फूलों की बारिश की और जलपान कराया।  लोगों को फूलों के हार पहनाए और प्रसाद वितरित किया। 
विज्ञापन



इस मौके पर लोगों ने बाला जी की आरती की और हलुआ का प्रसाद बांटा। इस मौके पर महामंत्री सुशील कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर उप महंत अभिषेक मिश्रा, निरंकार सरन गुप्ता, दिनेश कुमार, राकेश कुमार,  गोपाल बाबू, वेद प्रकाश, अरविंद  सक्सेना, पंकज अग्रवाल, आशु   सक्सेना, रविन्द्र मिश्रा, हर्षित कुमार, निश्चय, अंकुर, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विशाल, दीपांशु  सक्सेना, नीरज अग्रवाल आदि ने सहयोग किया। वहीं शोभायात्रा में जगह-जगह सुरक्षा को पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed