{"_id":"58ffa7604f1c1b9928c0d711","slug":"sobhayatra-of-balaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी की शोभायात्रा में झांकियां रहीं आकर्षक का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी की शोभायात्रा में झांकियां रहीं आकर्षक का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
Updated Wed, 26 Apr 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री बाला जी दरबार समिति की ओर से मंगलवार को श्री बाला जी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें झांकियां निकली और कलाकारों ने नृत्य प्रतिभा दिखाई। इस दौरान भजनों की गूंज रही। शोभायात्रा का जगह-जगह बालाजी केभक्तों ने स्वागत किया। श्री बालाजी दरबार समिति की ओर से गांधी समाधि से शोभायात्रा शुरू हुई। महंत सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने फीता काटकर शोभायात्रा का श्री गणेश किया। सबसे पहले समिति के बैनर के साथ लोग चले। बैंड बाजों की धुन पर भजन गाए।
श्री गणेश जी की झांकी निकली। इसके बाद हनुमान जी, श्री राम दरबार, शिव पार्वती, बांके बिहारी, श्री कृष्ण, गदा पर हनुमान, शेषनाग पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी, श्री राधा कृष्ण, अशोक वाटिका, गरुण पर भगवान विष्णु, भजन करते हुए हनुमान आदि झांकियां आगे बढ़ती रही। रावण संवाद और दशरथ कैकई संवाद का दृश्य भी काफी रोचक लगा। राधा कृष्ण के वेश में सजे कलाकारों ने सुंदर नृत्य पेश किया। बाद में भैरो बाबा, प्रेतराज सरकार के साथ श्री बाला जी का सुंदर दरबार निकला। यहां भक्तों ने शीश नवाया और प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने जोर-जोर से बालाजी के जयकारे लगाए। शोभायात्रा गांधी समाधि से नवाब गेट, राजद्वारा, मिस्टन गंज होते हुए अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। झांकियों पर फूलों की बारिश की और जलपान कराया। लोगों को फूलों के हार पहनाए और प्रसाद वितरित किया।
इस मौके पर लोगों ने बाला जी की आरती की और हलुआ का प्रसाद बांटा। इस मौके पर महामंत्री सुशील कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उप महंत अभिषेक मिश्रा, निरंकार सरन गुप्ता, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, गोपाल बाबू, वेद प्रकाश, अरविंद सक्सेना, पंकज अग्रवाल, आशु सक्सेना, रविन्द्र मिश्रा, हर्षित कुमार, निश्चय, अंकुर, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विशाल, दीपांशु सक्सेना, नीरज अग्रवाल आदि ने सहयोग किया। वहीं शोभायात्रा में जगह-जगह सुरक्षा को पुलिस तैनात रही।