फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sobhayatra

दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, रामजी चले ना ..

Sun, 15 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 15 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
sobhayatra
श्री बालाजी सरकार की शोभायात्रा में शामिल झांकी।अमर उजाला
.
विज्ञापन


 श्री बालाजी सरकार की शोभायात्रा शहर की सड़कों पर निकली तो हर तरफ जय श्रीराम, जय हनुमान की जयघोष गुंजायमान थी। भक्तों ने बाबा की शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान रामजी चले ना हनुमान के िबना भजन पर युक थिरकते नजर आए।

दुकान, घरों के दरवाजे और गलियों के आगे आकर बाबा की आरती उतारी। भोग अर्पित किया, और बाबा का प्रणाम कर खुद और परिवार की खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा में भक्तों की टोलियां आनंदमग्न होकर  बैंडबाजे और डीजे पर बज रहे भजनों पर झूमते-नाचते हुए चल रही थी। 
विज्ञापन

श्री बाला जी समिति की ओर से शनिवार को नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था।समिति संयोजिका विमला अग्रवाल व महामंत्री राजीव नंदन अग्रवाल ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। पाकड़ के पेड़ से शुरू होकर खारी कुआं, जैन इंटर कालेज, नाग मंदिर, मीठा कुआं, राजद्वारा रोड, मिस्टन गंज होते हुए अग्रवाल धर्मशाला तक शोभायात्रा निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन श्याम लाल आहूजा, अशोक कुमार सक्सेना, विमल सक्सेना, संजीव कुमार शर्मा कर रहे थे। रास्तों में भक्तों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, फल आदि  जलपान का भी इंतजाम किया गया था।


राजकुमार गुप्ता, चित्रांशु जैन, प्रवीण नंदन, सुनील सक्सेना, अजय ठाकुर, रोहित, विनीत शर्मा, मनीष, विशाल शर्मा, अनिल राज, रतन लाल, जयप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश, नीरज अग्रवाल, अंजुल कपूर, महेंद्र सक्सेना, निशा सक्सेना, प्रियंका जैन, मीनू शर्मा, सारिका आहूजा, कुलवीर सिंह, चेतन अग्रवाल, हृदयेश अग्रवाल, कवितस्त्रत्त, सरोज, रामसेवक शर्मा, संदीप राज, संतोष शमाऱी, रविकांत, प्रीतम सिंह, निकेत सक्सेना, चिंटू जैन, मंजू शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed