फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   smuggaler killed

पीपली वन में मारा गया तस्कर 

Tue, 21 Mar 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 21 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
smuggaler killed
पीपली वन में यूं काटे जाते हैं पेड़

विज्ञापन

स्वार और मिलक खानम थाना क्षेत्र में आने वाले पीपली वन में रविवार को हुई मुठभेड़ में एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी बाजपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव वाले रात में मुठभेड़ होने की जानकारी दे रहे हैं। जबकि वनकर्मियों का कहना है कि रात में उनकी किसी से फायरिंग नहीं हुई। तस्कर कैसे गोली लगने से मरा है उन्हें नहीं मालूम। उधर, परिजनों ने तस्करी करके वन की लकड़ी काटकर बेचने के आरोपी युवक की मौत की पुलिस को सूचना दिए बिना अंत्येष्टि कर दी है। 

रविवार दोपहर को पीपली वन में माता के मंदिर के पीछे कुछ लोग लकड़ी काट रहे थे। कुछ देर में फायरिंग की आवाज गरजने लगी। यह फायरिंग लकड़ी तस्करों के दो गुटों के बीच हुई या फिर वन कर्मियों के बीच यह स्पष्ट नहीं है। इस फायरिंग में जागीर सिंह मग्गू निवासी अज्जूवाला  को गोली लग गई। गोली लगते ही सभी लोग वहां से खिसक लिए जबकि घायल वहीं तड़पता रहा लगभग दो घंटे बाद परिजनों को  जानकारी हुई और वह मौके पर पहुंचे और उसको बाजपुर (उत्तराखंड) के निजी अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना के ही जागीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। फायरिंग किसके बीच हुई है, यह स्पष्ट नहीं है, वन कर्मियों का कहना है कि उनकी किसी से फायरिंग नहीं हुई है। तस्करों में पेड़ काटने के विवाद में अक्सर आपस में भी गोलियां चलती रहती हैं। 
विज्ञापन


पीपली वन में वन विभाग की ओर से कोई मुठभेड़ नहीं हुई है, ऐसी कार्रवाई की जाती तो अफसरों को और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी जाती। अक्सर तस्कर आपस में भिड़ते रहते हैं। अक्सर पीपली वन चौकी पर तैनात वनकर्मियों पर फायरिंग होती रहती है। जंगल रखना खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed