फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   smart rampur

‘स्मार्ट रामपुर’ पर नए सिरे से कवायद

Sat, 18 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

यूपी में निजाम बदलने के साथ ही अब केंद्र के प्रोजेक्ट को प्रशासन ने तरजीह देनी शुरू कर दी है। रामपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रोजेक्ट को पास कराने के लिए प्रशासन अब नए सिरे से जुट गया है। प्रशासन ने अब स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 21 नए बिंदुओं को शामिल करते हुए इस प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दे दिया है। इस प्रोजेक्ट पर अब लखनऊ में मुहर लगनी बाकी है।

केंद्र सरकार देश में सौ शहरों का चयन कर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने जा रहा है। इसके तहत रामपुर को भी चिन्हित किया गया है। दो चरणों में रामपुर की ओर से दावेदारी जताई गई थी, लेकिन दोनों चरणों में इस प्रोजेक्ट को फेल कर दिया गया। दो चरणों के टेस्ट में फेल होने के बाद रामपुर एक बार फिर नए सिरे से स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल होने जा रहा है। केंद्र के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अभी तक यूपी सरकार की ओर से कोई तरजीह नहीं दी जा रही थी लेकिन अब यूपी में निजाम बदलने के बाद भाजपा की सरकार आने के बाद अब सरकारी सिस्टम ने इस प्रोजेक्ट को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के लिए अब नए सिरे से प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट के तहत अब प्रशासन ने 21 बिंदुओं को नए सिरे से काम करना शुरू कर दिया है। बीते दिन इस प्रोजेक्ट को लेकर मंथन हुआ जिसमें विभिन्न विभागों के अफसरों से प्रस्ताव मांगे गए, जिसके तहत स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 नए सिरे से तैयार किए गए प्रोजेक्ट में रामपुर को टूरिज्म के लिहाज से विकसित करने पर जोर दिया गया है। इसके तहत सबसे प्रमुख प्रस्ताव स्वार बस अड्डे से हाईवे तक करीब 10.5 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके    साथ ही पूरे शहर को वाई फाई से युक्त रखने का भी प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही स्ट्रीट लाइट के साथ सीसीटीवी कैमरे का भी प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव को तैयार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed