{"_id":"fcbec709a6ed0711ed40e936abd8f34a","slug":"smart-city-project-in-rampur-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्मार्ट बनाने के लिए बरसे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्मार्ट बनाने के लिए बरसे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के लिए सोमवार को खूब वोटों की बारिश हुई। देर शाम तक स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग का आंकड़ा दस हजार पार कर गया। लगातार वोटिंग का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा था। वोटिंग को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया है। रामपुर स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल हैं।
दूसरे चरण में रामपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इस वक्त आनलाइन वोटिंग कराई जा रही है। वोटिंग के आधार पर यह तय किया जाएगा कि शहर में किस स्थान का विकास वरीयता के आधार पर विकास कराया जाए। यूपी गार्व.काम की वेबसाइट पर स्मार्ट शहर के लिए वोटिंग कराई जा रही है।
शुरुआत में इसको लेकर प्रचार की कमी बनी हुई थी। वोटिंग के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर अब दिखा है। स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग करने का सोमवार को आखिरी दिन था। आखिरी दिन देर शाम तक वोटिंग का आंकड़ा दस हजार पार कर गया। वोटिंग का आंकड़ा 10843 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
इसको लेकर कई संस्थानों में विशेष कैंप भी चला। आनलाइन वोटिंग के लिए छात्रों में भी खासा उत्साह देखा गया। आखिरी दिन दयावती मोदी अकादमी, एमआईएमटी समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान एनआईसी में भी वोटिंग कराई गई। वोटिंग के लिए जबर्दस्त उत्साह है।
आनलाइन वोटिंग की तारीख को बढ़ाया जा सकता है। आनलाइन वोटिंग का समय फिलहाल सोमवार की आधी रात में समाप्त हो रहा है, लेकिन सूत्रों की माने तो आनलाइन वोटिंग का समय अभी और बढ़ाया जा सकता है।