फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   smart city news

स्मार्ट सिटी की पहल में पिछड़ रहे रामपुरवासी

Sun, 22 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 22 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
smart city news
शहर को स्मार्ट सिटी में विकसित करने की कवायद में शहरवासी पिछड़ रहे हैं। स्मार्ट सिटी के लिए चल रही ऑनलाइन प्रक्रिया में शहर वासियों की ओर से अपेक्षित रुझान नहीं दिखाया जा रहा है। ये बात माई गोव.इन पर चल रही प्रक्रियाओं में रामपुर से दर्ज हो रहीं एंट्री से साबित हो रही है।
विज्ञापन



इससे स्मार्ट सिटी के रूप में शहर को विकसित करने के लिए अगले चरण की प्रक्रिया में झटका लग सकता है। यदि रामपुर को सपनों का शहर और स्मार्ट बनाना है तो शहरवासियों को आगे बढ़कर अपनी सहभागिता भी जाहिर करनी होगी। स्मार्ट सिटी के लिए चयनित किए गए रामपुर के शहरवासी इसे स्मार्ट बनाने के लिए कोई खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन



स्मार्ट सिटी के लिए दो चरणों की प्रक्रिया में शहरवासियों की आनलाइन सहभागिता की बड़ी भूमिका है। शहरवासी इसमें कोई खास सक्रियता या गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। स्मार्ट सिटी के लिए मेरे सपनों का शहर विषय से एक निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से सहभागिता की प्रक्रिया हुई। इसमें आनलाइन निबंध सब्मिट करने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब ये प्रक्रिया बंद हो चुकी है और इसमें कुल 28 एंट्री ही हुई हैं। माई गोव.इन पर रामपुर के कालम में सिर्फ 28 एंट्री दर्शाई जा रही हैं। हालांकि ये सभी एंट्री अभी अंडर रिव्यू हैं और एक भी एंट्री को एप्रूव्ड नहीं किया गया है। लोगो डिजाइन कंप्टीशन में सिर्फ 34 एंट्री की गई हैं। ये एंट्री भी अभी अंडर रिव्यू हैं और एक भी एंट्री एप्रूव्ड नहीं हो सकी है।



हालांकि लोगो कंप्टीशन में एंट्री के लिए अभी चार दिनों का समय शेष है। इसके साथ ही ऑनलाइन वोटिंग की प्रक्रिया भी चल रही है। ऑनलाइन वोटिंग के लिए कोई भी शहर वासी माई गोव.इन वेबसाइट पर जाकर पोल का विकल्प चुनकर रामपुर के लिए वोट करने के साथ ही टॉप फीचर भी सलेक्ट कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed