फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   smart city

जाम से निजात के लिए बनेगा साइकिल ट्रैक

Sat, 28 May 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 28 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
smart city
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत देश भर में 2019-20 तक 100 शहरों को स्मार्ट बनाया जाना है।
इसके लिए भारी वाहनों से लेकर साइकिल तक के लिए अलग मार्ग व ट्रैफिक मैनेजमेंट किया जाएगा। तंग गलियों का सर्वे किया जा रहा है। वहीं साइकिल ट्रैक के लिए भी मार्ग चिह्नित किया जा चुका है। भारी वाहनों का आंकड़ा भी संभागीय परिवहन कार्यालय से लिया जा रहा है।
विज्ञापन



शहर के स्मार्ट सिटी में तब्दील होने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। यह प्रपोजल-2 कंसल्टेंट एजेंसी इंजीनियर्स इंडिया द्वारा 30 मई तक शासन को दिया जाएगा। तैयार किए जा रहे प्रपोजल में शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने का भी प्लान तैयार कर लिया गया है। 
विज्ञापन



इसमें साइकिल, टू व्हीलर और हैवी व्हीकल की संख्या के आधार पर ट्रैफिक मैनेंजमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए कंसल्टेंट एजेंसी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की टीम संबंधित विभागों से आंकड़े जुटा रही है। कई विभागों की ओर से टीम को आंकड़े उपलब्ध भी करा दिए  गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में साइकिल वालों के लिए अलग से साइकिल ट्रैक तैयार किया जाएगा। इसके लिए गांधी समाधि के निकट स्थित नाले के ऊपर से साइकिल ट्रैक बनाने का प्लान है। जिसके लिए सर्वे किया जा रहा है।


शहर की तंग गलियों में जाम न लगे इसके लिए इन गलियों की सूची तैयार की जा रही है। जिससे इन गलियों में ट्रैफिक व्यवस्था दुरस्त रहे।
शहर में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए सिग्नल प्रणाली विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

शहर में साल 2012 व 2015 में भारी वाहनों की संख्या जुटाई गई है। इससे हर साल बढ़ने वाले भारी वाहनों की संख्या के आधार पर ट्रैफिक मैनेजमेंट तैयार किया जाएगा।
ई-रिक्शा की चार्जिंग के लिए भी अलग से स्थान तैयार किया जाएगा।
वाहनों की पार्किंग के लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed