{"_id":"574de4c84f1c1b26091093b4","slug":"smart-city-green-field-aera-bocomes-favourit","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी ः ग्रीन फील्ड एरिया बनी पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी ः ग्रीन फील्ड एरिया बनी पहली पसंद
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत एरिया बेस्ड डेवलेपमेंट के लिए ग्रीन फील्ड एरिया शहरियों की पहली पसंद बना है। स्मार्ट सिटी प्रपोजल-2 के लिए शहर के तीन अलग-अलग हिस्सों को एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए चुना गया था।
इनके लिए शहर वासियों को वोटिंग करनी थी। सबसे अधिक वोटिंग ग्रीन फील्ड एरिया के लिए की गई है। जिससे साफ जाहिर है कि शहरवासी हरी-भरी स्मार्ट सिटी चाहते हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी रामपुर के लिए प्रपोजल-2 तैयार किया जा रहा है। पहले राउंड में रह गईं खामियों को इस प्रपोजल में दूर किया जा रहा है। लोगों की सहभागिता और सुझावों के साथ विभागों से आंकड़े प्राप्त कर प्रपोजल तैयार कर लिया गया है, जो शासन को भेजा जाएगा। अगर इस प्रपोजल पर मंजूरी की मुहर लगती है तो अगले साल स्मार्ट सिटी रामपुर के विकास के लिए बजट जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी रामपुर के प्रपोजल में शहर के एक हिस्से को एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए चुना जाना था। जिसमें आवासीय परिसर आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा। एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए कंसल्टेंट एजेंसी ने सुझावों के आधार पर तीन स्थानों को चयनित कर उनमें से किसी एक को विकसित करने के लिए वोटिंग कराई। वोटिंग में सबसे अधिक मत ग्रीन फील्ड एरिया को मिले हैं।