फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   smart city

शहर मेंे हर घर का होगा रजिस्ट्रेशन

Fri, 27 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 27 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
smart city
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत देश भर में 2019-20 तक 100 शहरों को स्मार्ट बनाया जाना है।
जिससे शहर की सही आबादी और मौजूद घरों का आंकड़ा मिल सके। घरों का रजिस्ट्रेशन शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने व इसे स्मार्ट सिटी के रूप में मेंटेन करने में होने वाले खर्च की रिकवरी में सहायक होगा। इस सर्वे से ही पालिका की आय को बढ़ाने के प्लान तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी रामपुर के लिए दूसरा प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। पहले प्रपोजल में नगर पालिका की आय काफी कम होने के साथ ही तमाम आंकड़ों की भी कमी रही। जिस कारण पहला प्रपोजल निरस्त कर दिया गया। अब कंसलटेंट एजेंसी दूसरा प्रपोजल तैयार कर रही है।
विज्ञापन



जिसमें पालिका की आय बढ़ाने के साथ ही शहर की आबादी व मौजूद आवासों समेत कई बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नगर में आवास विकास द्वारा बनाई गई कालोनियों में आवासों की संख्या तो पता है लेकिन, इसके अतिरिक्त पुराने मोहल्लों व नई विकसित कालोनियों के आवासों की संख्या पता नहीं है। इसलिए प्रपोजल में पूरे शहर के आवासों का सर्वे कराने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। जिससे शहर में मौजूद आवासों की सही संख्या पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने आरडीए व पालिका से ली जानकारी
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की कंसलटेंट टीम के आर्किटेक्ट मैनेजर अनीश कुंडू व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर फैैजान खान के साथ टीम ने गुरुवार को आरडीए व पालिका कार्यालयों से जानकारी एकत्र की। जिसमें आरडीए से जमीनों के नक्शे लिए गए हैं। इसके साथ ही नॉन जेडए जमीन की सूचना व नक्शे लिए गए। टीम ने नगर पालिका से भी शहर की तंग गलियों का रिकार्ड लिया है। जिससे स्मार्ट सिटी बनने पर इन तंग गलियों में भी किसी प्रकार की समस्या न हो। जौहर अली व शौकत अली रोड पर संभावित अन्य विकास कार्यों के संबंध में भी जानकारी जुटाई।


स्मार्ट सिटी प्रपोजल-2 में शहर के सभी आवासों की संख्या मांगी गई है। आवास विकास द्वारा विकसित कालोनियों के पंजीकृत आवासों के अलावा इस संबंध में सटीक व सही जानकारी नहीं है। इसलिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में पूरे नगरीय क्षेत्र में हाउस सर्वे के तहत रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।
-फैजान खान, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर 


पालिका से संबंधित इन सूचनाओं को किया गया है शामिल
 नगर में कुल आवासों की संख्या।
 नगर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था।
 कितने घंटे पेयजल आपूर्ति, कितनी स्टोरेज कैपेसिटी और कितने पेयजल की मांग।
 नगर में सॉलिड-वेस्ट मैनेजमेंट की स्थिति।
नगर में हर माह कितना कचरा पैदा होता है और इसे किस प्रकार कहां डिस्पोज किया जाता है।
नगर में एचआईजी, एमआईजी, ईडब्लूएस, एलआईजी समेत कुल आवासों की संख्या।
 नगर पालिका को प्राप्त हो रहे गृह व जलकर की स्थिति।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed