फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Slowdown in enrollment, notice to headmasters of 72 schools

Rampur News: नामांकन में सुस्ती, 72 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Wed, 01 May 2024 04:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Slowdown in enrollment, notice to headmasters of 72 schools
रामपुर। पिछले सत्र 2023-24 में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने में सुस्ती बरती गई थी। जिले में 72 स्कूल ऐसे पाए गए हैं, जहां पर 20 या इससे कम बच्चों का ही नामांकन हुआ था। बीएसए संजीव कुमार ने जिले के 72 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए तीन मई तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पिछले साल चले स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों का नामांकन कराया जाना था। लेकिन साल भर बीतने के बाद भी नामांकन प्रक्रिया में सुधार नहीं हुआ। जिले में 72 से ज्यादा विद्यालय ऐसे हैं, जिसमें इन स्कूलों में बीस या फिर उससे कम बच्चों का नामांकन कराया गया था। इन स्कूलों में बच्चों के नामांकन की स्थिति काफी खराब होने को बेसिक शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब तलब किया है। सभी प्रधानाध्यापकों से तीन मई तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है। साफ किया गया है कि इस कार्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिलासपुर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब
रामपुर। बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने के मामले में सबसे ज्यादा खराब स्थिति बिलासपुर क्षेत्र के स्कूलों की है। बिलासपुर क्षेत्र के 38 स्कूलों की हालत बेहद खराब है। जिस पर बीएसए ने नाराजगी जताई है। बिलासपुर के अलावा स्वार के 21, मिलक के छह, शाहबाद, सैदनगर और चमरौआ के दो-दो स्कूलों की भी स्थिति खराब है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed