{"_id":"604e17468ebc3e590777237d","slug":"sjvnl-jhkari-target-of-5-thousands-mv-electiricity-prodction-rampur-news-sml3641899156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजेसीएन ने 5 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन का रखा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजेसीएन ने 5 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन का रखा लक्ष्य
विज्ञापन
नाथपा झाकडी परियोजना के एचओपी आरसी नेगी ओैर जीएम पीसी नेगी प्रैसवार्ता के दौरान
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजन एनजेएचपीएस हर वर्ष विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। परियोजना ने वर्ष 2023 तक पांच हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 202-21 में परियोजना ने अगस्त माह में एक माह के सबसे अधिक 1213 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बात झाकड़ी में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान नाथपा-झाकड़ी परियोजना के प्रमुख आरसी नेगी ने कही।
झाकड़ी परियोजना प्रमुख ने कहा कि परियोजना प्रदेश के साथ-साथ देश के नौ राज्यों को विद्युत मुहैया करवाकर अंतरराष्ट्रीय पटल पर अलग पहचान बनाए हुए हैं। एसजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा के नेतृत्व में झाकड़ी परियोजना हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अगस्त 2020 में परियोजना ने अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में 39.373 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन करने का इतिहास रचा है।
परियोजना का सितंबर माह में (हाइएस्ट प्लांट अवेलबिलिटी फेक्टर) 109.122 प्रतिशत विद्युत उत्पादन दर्ज किया गया है। अंतिम माह दिसंबर में परियोजना की हर यूनिट की टेस्टिंग होती है। हर यूनिट की जांच-पड़ताल के बाद जरूरी मरम्मत कार्य किया जाता है। विद्युत उत्पादन के साथ-साथ परियोजना सामाजिक दायित्व को भी निभा रही है।
विज्ञापन
कोरोनाकाल में कोटला परियोजना के प्रशिक्षण केंद्र में कोरोना संक्रमितों के उपचार, रहन-सहन और भोजन की व्यवस्था परियोजना ने की थी। इसके अलावा परियोजना क्षेत्र के विकास कार्यों में भी अभूतपूर्व योगदान दे रही है। परियोजना सीएसआर योजना के तहत कई विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 तक परियोजना ने 5 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर महाप्रबंधक एचआर पीएस नेगी, मनीष और हरी बाला सहित अन्य मौजूद रहे।