फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   six spot recognized for light

तिरंगा लाइट से रोशन होगा रामपुर, छह स्पाट किए गए चिन्हित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
six spot recognized for light
रामपुर। अब जल्द ही रामपुर की सड़कें तिरंगा लाइटों से रोशन होगी। नगर पालिका ने शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों पर यह तिरंगा लाइटें लगवाने का फैसला लिया है। इन तिरंगा लाइटों के लिए विभिन्न चौराहों पर छह स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। यहां पर स्ट्रीट लाइटों के साथ ही इसको लगाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसको स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बाद अब टेंडर प्रक्रिया जल्द होने वाली है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कंपनी को ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन

मौजूूद समय मे शहर के अंदर करीब 250 के करीब स्ट्रीट लाइटें अभी लगी हुई है। नगर पालिका अब इन स्ट्रीट लाइटों पर तिरंगा लाइटों से सजाने के लिए तैयारी कर रही है। इसके तहत शहर के प्रत्येक पोल पर इस तरह की लाइटों का प्रयोग किया जाएगा। तिरंगा लाइटों को लगाने का मकसद यह है कि सड़कें और फुटपाथ का सुंदरीकरण हो सके। ऐसे में सड़कों के बीचोबीच प्रत्येक डिवाइडर पर लगे पोल पर इसको लगाया जाएगा। रात जब करीब छह बजे के आसपास इसको सुचारु किया जाएगा। जिससे तिरंगा रंग की रोशनी सड़कों को जगमग करेगी। इसके लिए अभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले मुख्य चौराहों को चिह्नीकरण किया गया है। इसके बाद एक कंपनी को ठेका दिया जाएगा जो शहर की सभी तिरंगा लाइट की देखरेख करेंगी। इसके लिए 15 नवंबर के बाद टेंडर प्रक्रिया रखी जाएगी। इसके आवेदन करने के बाद एक कंपनी को इसका ठेका दिया जाएगा। वहीं अपनी कंपनी की तिरंगा लाइटों को लगाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की सुंदरता के लिए पालिका ने कुछ समय पहले डिवाइडर के बीचोबीच हरियाली लगाई थी ताकि शहर की सुंदरता को बरकरार रखा जा सके, लेकिन उड़ती धूल और गुजरते वाहनों की वजह से यह हरियाली भी नष्ट हो गई। इसके बाद यहां पर एक रेलिंग बना दी गई। मगर इस बार शहर को सुंदर बनाने के लिए इस तरह का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
अभी यह स्पाट चिह्नित
जौहर मार्ग
शौकत अली मार्ग
स्वार रोड
मंडी समिति
झील रोड
जेल रोड
कोट
अब जल्द ही तिरंगा लाइटों से रामपुर रोशन होगा। इसके लिए अभी छह स्पाट को चिह्नित किया गया है। यहां पर स्ट्रीट लाइटों के साथ तिरंगा लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव हुआ है। 15 नवंबर के बाद इसमें काम किया जाएगा। इंदु शेखर मिश्रा, ईओ, नगर पालिका
रजत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed