फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sit raid on the house of revenue workers who is nearer to azajm kha

आजम के करीबी लेखपाल के घर एसआईटी का छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
sit raid on the house of revenue workers who is nearer to azajm kha
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन कब्जाने को लेकर दर्ज मुकदमों की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) ने निलंबित लेखपाल के घर छापा मारा। इस दौरान लेखपाल तो घर पर नहीं मिले, लेकिन उनके घर से पुलिस को अहम दस्तावेज मिले हैं। सभी दस्तावेज पुलिस अपने साथ ले आई है। यह कार्रवाई करीब दो घंटे जारी रही। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता एवं सांसद आजम खां इन दिनों मुश्किलों में हैं। अब तक उनके खिलाफ 83 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसमें किसानों की जमीन पर कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी में मिलाने से लेकर तमाम गंभीर आरोप हैं। लिहाजा, आजम खां से जुड़े मामलों की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय स्तर पर एसआईटी का गठन कर दिया। फिलहाल, एसआईटी जमीन संबंधी मामलों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लेखपाल आनंदवीर की भूमिका भी संदिग्ध रही है। चकरोड की जमीन जौहर ट्रस्ट को विनिमय के आधार पर दिए जाने के मामले में कमिश्नर ने एसडीएम टांडा के आदेश को खारिज कर दिया था। उन्होंने इस मामले में संलिप्त अधिकारियों खासतौर पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। उनके आदेश के बाद जिलाधिकारी ने लेखपाल आनंदवीर को निलंबित कर दिया था। कुछ दिन पहले निलंबित लेखपाल से पुलिस ने पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन

गुरुवार को इस मामले लेकर एसआईटी ने उप जिलाधिकारी सदर प्रेमप्रकाश तिवारी के साथ लेखपाल आनंदवीर के घर छापा मारा की। पुलिस फोर्स लेखपाल के घर में दो तरफ से घुसी थी, लेकिन पुलिस को लेखपाल घर नहीं मिले। इसके बाद अफसरों ने परिजनों से पूछताछ की। तलाशी ली, जहां जमीनों से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। करीब दो घंटे तक यह कार्रवाई जारी रही। इस दौरान घर के बाहर बड़ी तादाद में फोर्स मौजूद रही। इस दौरान तहसील का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed