{"_id":"65e0ec8d0701de887a0d017a","slug":"sit-formed-to-investigate-the-chaos-in-milak-rampur-news-c-282-1-rmp1004-117107-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मिलक में बवाल की जांच के लिए एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मिलक में बवाल की जांच के लिए एसआईटी गठित
विज्ञापन
रामपुर। मिलक के सिलईबड़ा गांव में हुए आंबेडकर पार्क का बोर्ड लगाने को लेकर हुए बवाल के मामले की जांच को एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) गठित कर दी गई है। सीओ स्वार अरुण कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी इस पूरे प्रकरण की तफ्तीश करेगी। इस बीच टांडा के सीओ रविंद्र प्रताप सिंह को सीओ मिलक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही धनंजय कुमार को मिलक का कोतवाल बनाया गया है।मिलक के सिलईबड़ा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर आंबेडकर पार्क का बोर्ड लगाने को लेकर बवाल हो गया था। इस बीच हुई फायरिंग व पथराव में दसवीं के छात्र सुमेश की गोली लगने से मौत हो गई थी। साथ ही दो लोग घायल हो गए थे। जमकर हुए बवाल के बाद पुलिस ने मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर चार पुलिसकर्मी, दो होमगार्डों समेत 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मिलक के सीओ केएन आनंद को हटा दिया था और कोतवाल अनुपम शर्मा, चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया था।
अब इस प्रकरण की जांच के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने एसआईटी गठित की है। सीओ स्वार अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित एसआईटी में एक इंस्पेक्टर व सिपाही को रखा गया है। एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सआईटी पूरी रिपोर्ट देगी। मिलक से हटाए गए सीओ कीर्ति निधि आनंद को सीओ टांडा बनाया गया है। इसके अलावा धनंजय कुमार को मिलक का कोतवाल बनाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
शहर कोतवा नपे, विजयपाल को मिली कमान
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि शहर कोतवाल मनोज कुमार को हटा दिया है। उन्हें 112 की कमान सौंपी गई है। विजयपाल सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --