फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sisters came to pray for brother's long life by putting their lives on the palm

अपनी जान हथेली पर रखकर भाई की दीर्घायु की कामना करनी पहुंची बहनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sisters came to pray for brother's long life by putting their lives on the palm
शाहबाद। न नियमों की परवाह और न ही जिंदगी की फिक्र, जान जोखिम में डाल बहने अपने भाई की दीर्घायु की कामना करने पहुंचीं। भैयादूज पर बसों और डग्गमार वाहनों में भारी भीड़ रही। बहनों को सिर्फ भाई के पास पहुंचने की फिक्र थी। बाइकों पर भी मानकों को अनदेखा कर सफर किया गया। लोग अपनी बाइकों पर यातायात नियमों को तोड़ते हुए नजर आए। न सिर्फ बिना हेलमेट, बल्कि तीन-चार सवारियों के साथ सामान लेकर आते-जाते दिखाई दिए। पूरे दिन यही हाल रहा।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्रभर में भैया दूज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भैया दूज पर बहने अपनी जान की परवाह किए बगैर एक बाइक पर चार-चार लोगों के साथ सवार होकर भाइयों के घर पहुंचीं। शनिवार तड़के से ही बहनों ने भाइयों के घर के लिए निकलना शुरू कर दिया था। पूरे दिन एक बाइक पर तीन-चार सवारों के साथ सामान को साथ लेकर बहनों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर यात्रा की।
विज्ञापन

दूसरी ओर बहनों ने भाइयों के घर जाने के लिए बसों में खड़े होकर यात्रा की। ई-रिक्शा, टाटा मैजिक और ऑटो में भी यात्री क्षमता से अधिक होने पर भी बहनें यात्रा करने से नहीं कतराईं। बड़ी परेशानी के बीच भाइयों के घर पहुंचकर त्योहार मनाया और भाइयों की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed