{"_id":"698a43ebd4a8ca62bb01c641","slug":"sir-notices-issued-to-74000-voters-after-the-deadline-was-extended-rampur-news-c-282-1-rmp1004-163951-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : तारीख बढ़ने के बाद 74 हजार वोटरों को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : तारीख बढ़ने के बाद 74 हजार वोटरों को जारी किया नोटिस
Tue, 10 Feb 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
3.43 लाख वोटरों में से 28666 वोटरों का हुआ सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। एसआईआर के तहत तैयार की जा रही मतदाता सूची को अपडेट करने की तारीख बढ़ने के एलान के बाद जिले के 74 हजार वोटरों को और नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से 28666 वोटरों का सत्यापन किया जा चुका है।
लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत इन दिनों एसआईआर के पैमाने पर खरा उतरने वाले वोटरों की पहचान की जा रही है।
जिले में प्रशासन की ओर से 3.43 लाख वोटर संदेह के घेरे में आए थे,जिसके बाद प्रशासन की ओर से 2.67 लाख वोटरों को नोटिस जारी किए गए थे, जबकि 1.94 वोटरों को अभी तक नोटिस ही जारी नहीं हुए थे। अब इसमें से 74 हजार वोटरों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
अभी 2.14 लाख वोटरों को नोटिस जारी किए जाने हैं। उस पर कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा 8612 लोगों ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। उनको भी तारीख बढ़ने से मौका मिलेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि अब दावा-आपत्तियों का निस्तारण कराया जा रहा है।