फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sikh cammunity protest in rampur

सिख समाज ने मनाया काला दिवस

Tue, 10 Nov 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 10 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
sikh cammunity protest in rampur
पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में सिख समाज के लोगों ने मंगलवार को काला दिवस मनाया। सिख समाज के लोग काली पगड़ी और कपड़े पहनकर गुरु गोबिंद सिंह पार्क में पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन



मीटिंग में फैसला लिया गया कि सिख समाज के लोग बुधवार को दीपावली नहीं मनाएंगे। घर के बाहर झालर नहीं लगाएंगे और आतिशबाजी भी नहीं करेंगे। बुधवार को शाम सात बजे से रात नौ बजे तक अपने घरों की लाइट भी बंद रखेंगे। पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की बेअदबी को लेकर सिखों में रोष बरकरार है।
विज्ञापन



उनका कहना है कि घटना के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले सिखों पर पंजाब में लाठीचार्ज किया गया और गोली भी चलाई गई, जिसमें कई लोग मारे गए। सिख समाज के लोगों ने घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान निर्मल सिंह ने कहा कि पंजाब में जो कुछ भी हुआ उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना से सिख समाज के लोग आहत हैं। श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी सिख बर्दाश्त नहीं करेंगे। वीर खालसा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि सिख समाज के लोग दीपावली नहीं मनाएंगे। वो अपने घरों पर झालर नहीं लगाएंगे, पटाखे नहीं जलाएंगे। बुधवार को शाम सात बजे से रात नौ बजे से घरों की लाइट भी बंद रखेंगे।



उन्होंने सिख समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वो काली दीपावली मनाएं। इस मौके पर गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान निर्मल सिंह, गुरुद्वारा खालसा मोहल्ला के प्रधान मनोहर सिंह, वीर खालसा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह, निरवैर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, अमरजीत सिंह, जयदीप, जगजीत कौर, मंजीत कौर, अमरजीत सिंह, लखविंदर सिंह, बलजीत बतरा, महेंद्र सिंह, हरपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed