फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shreemad bhagawat katha

कृष्ण सुदामा मित्रता का वृतांत सुन भर आए आंसू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
shreemad bhagawat katha
रामपुर। श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित कन्हैया लाल शर्मा ने जब श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता का वर्णन किया तो श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू भर आए। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

चंद्रसेन की धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को अंतिम दिन था। कथावाचक ठाकुर जी महाराज ने कहा कि अगर संसार में कृष्ण और सुदामा जैसी मित्रता हो जाए तो दुनिया से बैर समाप्त हो जाएगा। उन्होंने श्रीकृष्ण विवाह, भोमासुर उद्धार, सोलह हजार एक सौ कन्याओं के साथ विवाह और शिशुपाल उद्धार की कथा का वर्णन किया। कथा के समापन पर यज्ञ किया गया। जिसमें विश्व कल्याण की मंगल कामना को लेकर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। इसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। राजन गुप्ता, मोनिका गुप्ता, अंबरीश गुप्ता, रामस्वरूप, नरेश शर्मा, हरिओम अग्रवाल, रामकुमार प्रजापति, डबलू सोनू, कृष्ण चंद्र सक्सेना, विकास देवल, डा. अजय अग्रवाल, माधुरी शर्मा, अर्चना गुप्ता, अनूप, हरिबहादुर सक्सेना, राधेश्याम, अनुप्रिया शर्मा, भावना, अनुरुद्घ, शांति देवी, संतोष शर्मा, निर्मला गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed