फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shree mad bhagawat katha in rampur

जो व्यक्ति जैसा कर्म करेगा उसे वैसा ही मिलेगा फल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
shree mad bhagawat katha in rampur
रामपुुर। कथा व्यास मुमुक्षु जी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है उसको उसे वैसा ही फल मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन श्रद्धालु भक्ति भाव में खो गए। मुख्य यज्ञमान दिनेश कुमार ने सपत्नीक श्रीमद्भागवत पुराण का पूजन किया।
विज्ञापन

गंगापुर आवास विकास कालोनी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा यज्ञ समिति की ओर से चल रही श्रीमदभागवत कथा में छठे दिन वृंदावन से पधारे संत मुमुक्षु जी महाराज कान्हा की बाल लीलाओं का भजनों के साथ सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल में ही कान्हा ने माटी खाकर माटी लीला की और अपना मुंह खोलकर माता यशोदा को पूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन कराए। भगवान श्रीकृष्ण ने मां को बताया कि मैं ही तेरा लाला सर्वशक्तिमान ब्रह्म है। कान्हा ने बाल्य काल में ही पूतना वध, तरणासुर वध, बकासुर वध व कालिया नाग का वध कर उसका मान मर्दन किया। गोवर्धन लीला कर इंद्र का भी मान मर्दन किया। कान्हा के बाल रूप का दर्शन करने भगवान शिव को साधु रूप में यशोदा के द्वार आना पढ़ा। अंत में गोवर्धन भगवान के समक्ष छप्पन भोग का प्रसाद लगाकर कढ़ी चावल का भोग भी प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। ललित मोहन शर्मा, रामनिवास शर्मा, विष्णु अग्रवाल, हरीश अग्रवाल ठेकेदार, विनोद गुप्ता, सुभाष सक्सेना, अशोक सक्सेना, पीयूष कुमार, नरेश शर्मा, राजीव शर्मा, सुनील कौशिक, अंकित, अनुज खुराना, अरुण शर्मा, राकेश सैनी, सीमा गुप्ता, ज्ञानेंद्र जैन, इंदु, प्रभा, कविता, छाया, मंजू आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed