फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Show cause notices issued to EO of Rampur, Swar, Bilaspur and Shahabad

रामपुर, स्वार, बिलासपुर और शाहबाद के ईओ को जारी किए कारण बताओ नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Show cause notices issued to EO of Rampur, Swar, Bilaspur and Shahabad
रामपुर। नगर पालिका और नगर पंचायतों के कार्यकलापों की समीक्षा के संबन्ध मे जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। नगर पालिका स्वार और नगर पंचायत मसवासी व शाहबाद के चेयरमैन गैरहाजिर रहे। बैठक में 15वें वित्त आयोग के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद नगर पालिका परिषद रामपुर को छोड़कर अन्य सभी नगरपालिका व नगरपंचायतों के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए, जिसके सम्बन्ध मे निर्देश दिए गए कि तत्काल प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत कराएं। नगर निकायों की वसूली लक्ष्य के अनुरूप न होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा रामपुर, स्वार, बिलासपुर एवं शाहबाद के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया। समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्ययोजना तैयार कर सभी मदों में वसूली की कार्यवाही लक्ष्य के अनुरूप की जाए। निकायों की राजस्व वृद्धि के लिए निकाय में पार्किंग शुल्क, तहबाजारी, वेंडिंग जोन एवं अन्य सभी ठेका व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर लागू कराया जाए। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराते हुए यूजेज चार्जेज की भी वसूली कराई जाए। जिन निकायों मे गृह कर और जलकर नहीं लिया जा रहा है, उनको तत्काल गृहकर एवं जलकर का निर्धारण कर वसूल
विज्ञापन

किए जाने के निर्देश दिए गए। पक्षी विहार के टेंडर की स्वीकृति के सम्बन्ध मे अधिशासी अधिकारी ने बताया कि टेंडर खोल लिया गया है। बापू माल को न चलाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि तत्काल विद्युत विभाग से सम्पर्क कर इस्टीमेट तैयार कराकर कनेक्शन की कार्यवाही पूर्ण की जाए तथा बापू माल की दुकानों को खुलवाया जाए। सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि सभी अधिशासी अधिकारी प्रतिदिन सात बजे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें। समस्त अधिशासी अधिकारियो एवं अवर अभियंताओं को समस्त निर्माण कार्य गुणवत्तापरक और समयबद्ध रूप से पूर्ण कराए जाने के भी निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता और समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed