फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shourya diwas in crpf rampur

शौर्य दिवस पर सजल हुए जवानों आैर परिजनों के नेत्र

Sat, 09 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
shourya diwas in crpf rampur
रामपुर में शनिवार को सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में शौर्य दिवस के मौके पर शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित करते डीआईजी - फोटो : अमर उजाला
शौर्य दिवस के मौके पर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में शनिवार को शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वीरता पदक हासिल करने वाले अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया। साथ ही ग्रुप सेंटर 90 कर्मचारियों को आंतरिक सुरक्षा मेडल प्रदान किया जाएगा। इस दौरान शहीदों के परिजनों और जवानों की आखें छलक गईं। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में क्वार्टर गार्ड पर डीआईजी (सीडब्ल्यूएस) राजीव रंजन कुमार ने सलामी ली। इस दौरान उन्होंने शौर्य दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और वीर जवानों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल 1965 को गुजरात के कच्छ में सीमा पर सीआरपीएफ द्वितीय वाहिनी की चारण कंपनियां तैनात थीं। पाकिस्तान की इंफेंट्री ब्रिगेड ने सीमावर्ती क्षेत्र पर कब्जा करने के इरादे से हमला कर दिया था। पोस्ट पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। पाकिस्तान के 34 सैनिक मारे गए थे और चार जिंदा पकड़े गए थे। इस दौरान सीआरपीएफ के आठ जवान भी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान मेन्स क्लब में डीआईजी (ग्रुप सेंटर) चंद्रभूषण ने वीरता पदक प्राप्त कर्मचारियों व उनके उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। वीरता पदक प्राप्त करने वाले कर्मियों में सूबेदार मेजर सुभाष चंद्र झा, उप निरीक्षक (जीडी) ओम प्रकाश भट्ट, हवलदार मोहिंदर सिंह व महीपाल सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पराक्रम पदक विजेता शहीद सिपाही कृष्णपाल सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ग्रुप केंद्र के उप कमांडेंट कृष्ण कुमार व 90 अन्य कर्मियों को आंतरिक सुरक्षा मेडल प्राप्त किए गए। इस मौके पर डा. डीआर हेगड़े, कृष्ण कुमार, सूरज कुमार झा, राना प्रताप यादव व विजय सिंह सहित अन्य कई अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed