फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shops will open after 27 may

दुकानें खोलने के संबंध में 27 मई के बाद जारी किए जाएंगे दिशा निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
shops will open after 27 may
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के आईएमए के डॉक्टर व व्यापारियों के साथ अलग अलग बैठक संपन्न हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारियों के साथ लॉकडाउन के दौरान दुकानों के संचालन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि दुकानों के खुलने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 27 मई के बाद जारी किए जाएंगे, परंतु 27 मई के बाद यदि दुकानें खोलने की अनुमति भी जारी की जाती है, तो फिजिकल डिस्टेंसिंग का दुकान संचालकों को गंभीरता पूर्वक पालन करना होगा। आईएमए एवं प्राइवेट डॉक्टर्स के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 27 मई के बाद सभी डॉक्टर प्री बुकिंग की व्यवस्था को गंभीरता पूर्वक लागू कराएं, ताकि अनावश्यक भीड़ की समस्या न उत्पन्न होने पाए। डॉक्टरों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत प्री बुकिंग की व्यवस्था को लागू कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी डॉक्टर आपस में समन्वय करके ऐसी व्यवस्था करें, जिसमें आमजन को चिकित्सीय असुविधाओं का सामना भी न करना पड़े तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग व वायरस से बचाव के लिए सुरक्षात्मक व्यवस्था भी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed