{"_id":"6a14adae2804c8beac0f2ac4","slug":"shops-license-cancelled-due-to-irregularities-in-fertilizer-sales-rampur-news-c-282-1-rmp1027-171799-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खाद बिक्री में गड़बड़ी पर दुकान का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खाद बिक्री में गड़बड़ी पर दुकान का लाइसेंस निरस्त
Tue, 26 May 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 26 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले में खाद एवं बीज की दुकानों पर चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के दौरान नानकार रानी स्थित एक खाद विक्रेता की दुकान पर पीओएस मशीन और स्टॉक में अंतर मिलने पर कृषि विभाग ने दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया।
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध खाद की बोरियों और पीओएस मशीन में दर्ज बिक्री रिकॉर्ड का मिलान किया गया। जांच में पाया गया कि मशीन में खाद की अधिक बोरियां बिक्री दर्शाई गई थीं, जबकि मौके पर वास्तविक स्टॉक पूरा नहीं मिला। रिकॉर्ड और स्टॉक में अंतर पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।