{"_id":"67bcdabb7013430d2806f9ff","slug":"shops-decorated-at-rathonda-fair-venue-will-remain-bright-for-17-days-rampur-news-c-282-1-rmp1001-140337-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रठौंडा मेला स्थल पर सजीं दुकानें, 17 दिन रहेगी राैनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रठौंडा मेला स्थल पर सजीं दुकानें, 17 दिन रहेगी राैनक
Tue, 25 Feb 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
मिलक । प्राचीन रठौंडा मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। 17 दिन चलने वाले इस मेले में हर साल की तरह इस साल भी सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ेगी। चाट-पकौड़ी, झूले और प्रदर्शनी से सजे इस मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से मेला प्रांगण एवं मंदिर परिसर में साफ-सफाई के साथ मंदिर में रंगरोगन किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए पानी की विशेष व्यवस्था की गई है। इस साल भी मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर जाने वाले मार्ग को भी पूरी तरह दुरुस्त किया जा चुका है। जिला पंचायत ने अनेक सरकारी विभागों ने प्रदर्शनी लगाई है, जिसमें मेले में आए लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले में श्रद्धालुओं के लिए दो जगह चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ बेरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई के साथ चूना छिड़काव भी किया गया है। आज सैकड़ों की तादात में कांवड़िये हरिद्वार एवं ब्रजघाट से जल लेकर मंदिर में कांवर चढ़ाकर जल अभिषेक करेंगे। वही बच्चों के मनोरंजन के लिए सर्कस, झूले, खेल, खिलौने आदि की दुकानें सज रही है। मंगलवार की सुबह 11 बजे भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी एवं अन्य नेताओं के साथ मेले का उद्घाटन करेंगे। सोमवार को मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम, पुलिस क्षेत्र अधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों ने मेले का जायजा लिया। मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी रखी जाएगी एवं भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ।